Ph.D. ADMISSIONS 2026-27
Notification
Registration

सांची विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सांची विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
सांची विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
  • सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 
  • विभिन्न विषयों में 47 पीएचडी सीटों के लिए आवेदन मांगे 
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र 2022-23 में पी.एच.डी प्रवेश के लिए आवेदन सूचना जारी की गई है। पी.एच.डी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे साथ ही इसकी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्रों का ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू लिया जाएगा। पार्टटाइम आधार पर भी पीएचडी हेतु आवेदन किया जा सकता है। 
 
विश्वविद्यालय द्वारा जिन पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं वो निम्नानुसार हैं-
 
क्र. विषय                 उपलब्ध सीटें
 
1. वैदिक अध्ययन   03
 
2. संस्कृत             04
 
3. बौद्ध अध्ययन   06
 
4. योग                 04
 
5. भारतीय चित्रकला 03
 
6. हिंदी               04
 
7. अंग्रेज़ी            06
 
8. चीनी भाषा      04
 
9. भारतीय दर्शन   03
 
10. डायस्पोरा एंड माइग्रेशन स्टडीज 02
Hide quoted text
 
11. इतिहास         08
 
 
 
पी.एच.डी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए छात्र के पास मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक(अनु.जाति/जनजाति/ओ.बी.सी नॉन क्रीमी हेतु 50%) होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। पी.एच.डी प्रवेश प्रक्रिया में कामयाब होने वाले छात्रों की सूची सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 22.04.2022 को जारी की जाएगी।
 
विदेशी, एन.आर.आई, पी.आई.ओ, फेलोशिप तथा प्रायोजित छात्रों को लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। पी.एच.डी प्रवेश के लिए छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के तहत आरक्षण प्रदाय किया जाएगा।
 
ऑनलाइन/ऑफलाइन लिखित प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू की तिथि सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी तथा छात्रों को ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। फीस, पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sanchiuniv.edu.in पर तथा ईमेल के माध्यम से admission@subis.edu.in पर लिखकर प्राप्त की जा सकती है।