Ph.D. ADMISSIONS 2026-27
Notification
Registration

संस्कृति सचिव श्रीमति रेनू तिवारी ने लिया सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि के कुलपति का प्रभार

संस्कृति सचिव श्रीमति रेनू तिवारी ने लिया सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि के कुलपति का प्रभार
  • - अधिकारियों/कर्मचारियों से की मुलाकात, विवि को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
  • - राज्य शासन के परामर्श पर राज्यपाल ने दिया प्रभार

संस्कृति विभाग की सचिव श्रीमती रेनू तिवारी ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। सांची विवि पहुंची श्रीमती तिवारी को कुलसचिव श्री अदितिकुमार त्रिपाठी से विवि की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।विवि के अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्रीमती तिवारी ने सांची विवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात की। उन्होने कहा कि सांची विवि को भारत की धरोहर और संस्कृति को दुनियाभर में प्रचारित करने का कार्य भी करना है जिससे उच्च श्रेणी के छात्र व विद्वान विवि से जुड़ सके। कुलपति महोदया ने अधिकारियों, कर्मचारियों को विवि के उद्देश्यों के अनुरुप कार्य करने और दुनियाभर से छात्रों एवं विद्वानों को आकर्षित करने का आव्हान किया।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति श्री यजनेश्वर शास्त्री की 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने से श्रीमती रेनू तिवारी को कुलपति का प्रभार दिया है। राजभवन से आदेश जारी होने के उपरांत श्रीमती तिवारी ने विवि में पदभार ग्रहण किया।