Ph.D. ADMISSIONS 2026-27
Notification
Registration

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल के अधिष्ठाता डॉ संतोष प्रियदर्शी से मुलाकात में शैक्षणिक एवं बौद्ध अध्ययन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। थेरो जी ने बौधि वृक्ष एवं साँची विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का भी भ्रमण किया। 
वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो श्रीलंका के कैनडी  स्थित असगिरि महा विहार के अंतर्गत धर्मदूत मंदिर के मुख्य अधिष्ठाता, बौद्ध भिक्षु ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन संकाय के प्रमुख हैं। वे विश्व स्तर पर बौद्ध दर्शन, अध्ययन और सांस्कृतिक संवाद के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भेंट के दौरान बौद्ध अध्ययन, भारतीय एवं श्रीलंकाई बौद्ध परंपराओं के बीच शैक्षणिक सहयोग, शोध, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान तथा संयुक्त अकादमिक कार्यक्रमों की  पर सार्थक चर्चा हुई। कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
वंदनीय सरनतिस्स थेरो ने साँची जैसे ऐतिहासिक आध्यात्मिक महत्व के स्थल पर साँची विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग की इच्छा व्यक्त की।