आज़ादी का अमृत महोत्सव
Events
Gallery

सॉंची विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

सॉंची विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

17 सितम्बर 2025

प्रेस विज्ञप्ति

सॉंची विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

सॉंची बौद्ध -भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में यांत्रिकी शाखा द्वारा विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मंत्र वाचन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। कुलसचिव श्री विवेक पांडेय एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता एवं यांत्रिकी शाखा के कर्मचारियों ने विधि विधान से पूजा सम्पन्न की।

विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। प्रेरणा एवं प्रसंगों को विद्यार्थियों द्वारा उद्धृत किया गया जिसमें कहा गया कि जिन्हें कर्म में विश्वास है, विश्वकर्मा जी उनके पास हैं।

"औजारों में शक्ति, मेहनत में विश्वास, भगवान विश्वकर्मा बना देंगे हर सपने को खास "....."श्रम ही पूजा, कर्म ही धर्म, विश्वकर्मा जी का यही है मर्म।"....का संदेश और प्रेरणा देते हुए विश्वविद्यालय के आचार्यों द्वारा कहा गया कि विश्वकर्मा जयंती यह सिखाती है कि "कर्म ही पूजा है। जो कुछ भी हम बनाते हैं, उसमें हमारी निष्ठा, कला और श्रम की छाप होनी चाहिए।