Ph.D. ADMISSIONS 2026-27
Notification
Registration

सांची विश्वविद्यालय और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के बीच एम.ओ.यू

सांची विश्वविद्यालय और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के बीच एम.ओ.यू

सांची विश्वविद्यालय और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के बीच एम.ओ.यू 

  • वैचारिक बदलाव पर मिलकर कार्य करेंगे
  • ‘भारतीयता और भारतीय समाज पर शोध आवश्यक’ 
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के साथ दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, भोपाल ने एमओयू किया है। गहन शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों संस्थाओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाए हैं। सांची विश्वविद्यालय परिसर में आज कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान के 40 अध्येताओं की टीम समाज में वैचारिक बदलाव पर काम कर रही है। सामाजिक बदलावों का दस्तावेजीकरण भी अहम काम है और सांची विश्वविद्यालय के शोधार्थियों भी इस कार्य में सहयोग के लिए आमंत्रित हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वित्तीय संघर्ष के बाद अब मानसिक संघर्ष का दौर जारी है तथा अपनी पहचान से जुड़े शोध करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1927 तक भारत में जातियां नहीं थी लेकिन उसके बाद अंग्रेजों ने भारत को बांटने के लिए तमाम बदलाव किए। समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु शोध की ज़रूरत बताते हुए उन्होंने दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के साथ मिलकर काम करने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नवीन मेहता और धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. प्रभाकर पांडे ने किया।