Ph.D. ADMISSIONS 2026-27
Notification
Registration

सांची विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के लिए 15 करोड़ स्वीकृत

सांची विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के लिए 15 करोड़ स्वीकृत
सांची विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के लिए 15 करोड़ स्वीकृत
  • सांची विश्वविद्यालय ने मांगी थी लगभग 50 करोड़ की राशि
  • भारत सरकार की राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने दी मंज़ूरी
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कल्चरल कॉम्पलेक्स सांची-सलामतपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में बनाया जाना है। सांची विश्वविद्यालय की ओर से इस कल्चरल कॉम्पलेक्स को बनाए जाने हेतु भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय से लगभग 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।
भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक में इस राशि को प्रदाय करने की अनुशंसा की गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा उल्लेखित शर्तानुसार इस परियोजना को तीन वर्ष के अंदर परियोजना को पूर्ण किया जाना होगा।

आपसे अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने माध्यमों पर उचित स्थान प्रदान करने का कष्ट करें।